BJP विधायक भागीरथी देवी ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति और प्रदेश कार्यसमिति के पदों से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया। पद्मश्री देवी ने कहा, ‘दलित होने के कारण संगठन में हमारी बात नहीं सुनी जाती है।

बगहा जिला में संगठन में हमारी पूछ नहीं होती है। दूसरे दल को मदद पहुंचाने वालों की पूछ होती है। दो लोग मिलकर बगहा जिला चला रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘हमारी परेशानी संजय जायसवाल जानते हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती है।



