गो एयर का खास ऑफर, मात्र 1,119 में करें हवाई सफर

नई दिल्ली । किफायती विमानन सेवा कंपनी गोएयर ने नए साल में एक खास ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत आप मात्र 1,119 रुपये (शुरुआती किराया) में हवाई यात्रा कर सकते हैं। गो एयर के इस ऑफर का नाम ‘फ्लाई स्मार्ट, सेव बिग’ है। इसकी बुकिंग आज यानी तीन जनवरी से ही कराई जा सकती है।

दो दिन तक चलने वाले इस ऑफर के अंतर्गत आप अहमदाबाद, बेंगलुरु, मुंबई, कोलकाता, दिल्ली गोवा, हैदराबाद, चंडीगढ़, रांची, लखनऊ, नागपुर, पटना, पुणे और चेन्नई से यात्रा के लिए बुकिंग करा सकते हैं।

गोएयर की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, यात्रा की तारीख अलग-अलग गंतव्यों के लिए अलग-अलग होगी। 1,199 रुपये की शुरुआती कीमत वाली टिकट पर आठ जुलाई, 2019 से 29 सितंबर, 2019 तक चेन्नै से पोर्टब्लेयर की यात्रा की जा सकती है। दिलचस्प बात यह है कि गो एयर ने इस ऑफर की पेशकश ऐसे समय में की है जबकि पूरा एविएशन सेक्टर प्रतिस्पर्धा के दौर से गुजर रहा है। हालांकि यह ऑफर बाहर घूमने के शौकीन लोगों के लिए काफी बेहतर है।

क्या है किराया?

अहमदाबाद से गोवा के लिए 1499 रुपये, अहमदाबाद से जयपुर के लिए 1499 रुपये, बैंगलोर से लखनऊ के लिए 2699 रुपये, मुंबई से लखनऊ के लिए 1599 रुपये, कोलकाता से नागपुर 2499 रुपये, दिल्ली से गोवा 1599 रुपये, दिल्ली से श्रीनगर 1299 रुपये, हैदराबाद से गोवा 1699 रुपये, चंडीगढ़ से मुंबई 3399 रुपये और लखनऊ से दिल्ली के लिए आपको 1299 रुपये की टिकट लेनी होगी। यह जानकारी भी गोएयर की आधिकारिक वेबसाइट पर दर्ज है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.