द’बंगों ने घर घु’सकर लड़की को पीटा:रास्ते के वि’वाद को लेकर घर घुस गए पड़ोसी, वि’रोध करने पर लाठी-डंडे से की पि’टाई

बेगूसराय में बृहस्पतिवार की रात जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने एक नाबालिग लड़की को घर में घुसकर बेरहमी से पीटा। इस पिटाई में नाबालिग लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई।

घायल अवस्था में परिजनों ने उसे इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाजरत है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव की है। घायल लड़की की पहचान तुलसीपुर के रहने वाले बाबुल राय की पुत्री सुनीता कुमारी के रूप में की गई है।

बाबुल राय ने बताया कि घर के बगल के पड़ोसी के साथ रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। जब घर में कोई पुरुष नहीं था और अकेली सुनीता थी। इसी दौरान पड़ोसियों के द्वारा गाली गलौज किया जा रहा था। जिसका विरोध सुनीता ने किया तो इसी से नाराज होकर पड़ोसी दबंग घर में घुसकर सुनीता को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

फिलहाल घायल अवस्था में परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाजरत है। वहीं इस घटना की जानकारी पीड़ित परिवार वालों ने मुफस्सिल थाना को दी वही।

मुफस्सिल थाने के पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है। वही मुफस्सिल थाना अध्यक्ष ने बताया कि मारपीट की बात सामने आई है फिलहाल जांच की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading