मुजफ्फरपुर : सदर पुलिस ने गुरुवार की रात चौसीमा गांव से नशे में धुत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वह पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। आरोपित की पहचान दिनेश पासवान के रूप में हुई है।

जमादार प्रकाश कुमार पासवान के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपित नशे में धुत होकर हंगामा व परिजनों से मारपीट कर रहा है।


उसे गिरफ्तार कर पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर से जांच कराई। इसमें अल्कोहल पीने की पुष्टि हुई। कार्रवाई की पुष्टि थानेदार सत्येंद्र कुमार मिश्र ने की है।

