दरभंगाः दरवाजे पर सोए बीजेपी नेता की का’टकर ह’त्या , पुलिस पर क्यों ग्रामीण हुए आ’क्रोशित?

बिहार के दरभंगा में दरवाजे पर सो रहे बहेड़ी थाना क्षेत्र के बघरा गांव में सोमवार की देर रात को स्व. कृष्ण नंदन राय के 62 वर्षीय पुत्र अवधेश राय को दरवाजे पर सोयी अवस्था में अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से सिर पर दर्जनों बार काटकर हत्या कर दी।

मंगलवार की सुबह जब परिजन घर से बाहर आए तो उनकी हालत देखकर शोर मचाया। उस समय उनकी सांसें चल रही थी तो आनन-फानन में आस-पड़ोस के लोगों के साथ परिजनों ने उन्हें दरभंगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद लाश को लेकर परिजन गांव आ गए। बेनीपुर एसडीपीओ डॉ. कुमार सुमित के नेतृत्व में बहेड़ा सर्किल इंस्पेक्टर बसंत कुमार झा व थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार झा ने डॉग स्क्वायड की टीम के साथ घटनास्थल के अगल-बगल में हत्यारे की खोजबीन की। लेकिन इसमें कोई सफलता हाथ नहीं लगी। आशंका के आधार पर गांव के ही एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। अवधेश भाजपा के बूथ स्तरीय नेता थे।

घटनास्थल पर जुटे लोग भूमि विवाद व राजनीतिक कारणों से वारदात को अंजाम देने की आशंका व्यक्त कर रहे थे। अपुष्ट सूत्रों के मुताबिक परिजनों ने पड़ोस के ही किसी व्यक्ति पर भूमि विवाद को लेकर हत्या करने की आशंका जाहिर की है।

घटना से गांव के लोग स्तब्ध व आक्रोशित दिखे। परिवार में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजन घटनास्थल पर देर से पुलिस प्रशासन के पहुंचने को लेकर आक्रोशित दिखे। साथ ही फॉरेंसिक जांच टीम को तुरंत घटनास्थल पर बुलाने की मांग परिजनों द्वारा की जा रही है।

घटना के समय घर में पत्नी उषा देवी, छोटी पुत्रवधू वंदना देवी व कई नाती-पोता सोया हुआ था। मृतक को दो पुत्र सतीश आनंद व मनीष कुमार तथा दो पुत्री रितु ठाकुर व नीतू देवी की शादी ब्याह हो चुकी है। दोनों पुत्र परदेश में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। फिलहाल पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। वर्तमान में लाश घटनास्थल पर ही पड़ी हुई है। एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी कैम्प कर रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading