बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में बुधवार की रात एनएच 31 पर साहेबपुर कमाल थाना की पुलिस के द्वारा गस्ती गाड़ी देख एक बुलेरो पर सवार लोगों द्वारा बेहोश 25 वर्षीय युवक को बखड्डा ढाला के समीप बाहर फेंक फरार होने का मामला प्रकाश में आया है।


साहेबपुर कमाल पुलिस ने बेहोश युवक को तत्काल इलाज के लिए बेगूसराय ले गए। जहां चिकित्सक ने स्थिति को गंभीर देखते हुए युवक को पटना रेफर कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि बुधवार की रात लगभग ढाई बजे जब गस्ती करते हुए पुलिस गाड़ी बखड्डा ढाला के समीप पहुंची उसी वक्त एक बोलेरो गाड़ी से किसी को बाहर कर नीचे सड़क पर गिरा फरार होते देखा।

पुलिस ने संदेह होने पर गाड़ी का पीछा भी किया। साथ ही सड़क पर गिरे बेहोश युवक की पड़ताल शुरू की। युवक के गले में नीला दाग देखा गया। जिसके कारण पुलिस ने अनुमान लगाया की कुछ लोगों द्वारा गाड़ी में ही युवक की गला घोट हत्या का प्रयास किया गया होगा।

लेकिन उसी वक्त पुलिस की गश्ती गाड़ी देख बोलेरो सवार हत्यारे ने युवक की मौत हो जाने का अनुमान कर बाहर फेंक फरार हो गया। गस्ती पुलिस ने युवक की धड़कन महसूस कर तत्काल इलाज के लिए बेगूसराय के निजी क्लीनिक ले गए। जहां पुलिस सुरक्षा में चिकित्सक ने युवक का इलाज जारी किया।

वर्तमान में युवक को चिकित्सक ने आईसीयू में भर्ती कर इलाज कर रही है।थानाध्यक्ष के अनुसार युवक के होश में आने एवं फर्द बयान का इंतजार है। युवक की पहचान नहीं हो पा रही है। बयान के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
