पहली एनिवर्सरी पर गिफ्ट में मिली सौतन:शिवपुरी में युवक ने रे’प केस में फं’सने पर की थी पहली शादी; अब दूसरा ब्याह रचाया

शिवपुरी में शादी की पहली सालगिरह पर पति ने पत्नी को ऐसा गिफ्ट दिया कि उसकी दुनिया हिल गई। गिफ्ट में उसे सौतन मिली। पति ने दूसरा ब्याह रचा लिया है। बुधवार को पहली पत्नी SP ऑफिस शिकायत करने पहुंची। उसने बताया कि पति ने प्यार के नाम पर उसके साथ संबंध बनाए थे। फिर शादी से मुकरा तो रेप की शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद उसने मुझसे शादी की थी।

जीजा ने अपनी साली के साथ तीन दिनों तक लगातार दुष्कर्म किया और शादी तोड़वाने  के लिए उसकी अश्लील वीडियो को कर दिया सोशल मीडिया पर वायरल | V3 News India

मामला सिरसौद थानाक्षेत्र का है। पीड़ित महिला का कहना है कि 10 जून 2021 को उसकी शादी बीपी नाम के युवक से हुई थी। 10 जून 2022 को ही उसने दूसरी शादी कर ली।

विरोध किया तो पीटा और घर से निकाला
पीड़ित का कहना है कि उसकी शादी को एक साल हो गए हैं। इस दौरान उसे चिकनपॉक्स हो गया। बीमारी का फायदा उठाते हुए पति के परिजन ने उसकी दूसरी शादी किसी और लड़की से करा दी। उसने विरोध किया, तो पति ने उसे पीटा। यही नहीं, उसे घर से भी भगा दिया।

रिश्ता टूटा, फिर भी भरोसे में लेकर बनाए रिलेशन
पीड़िता ने बताया साल 2018 में पहली बार उसकी शादी की बात चली। बात बढ़ गई थी। दहेज की बात पर मामला फंस गया। लड़के के पिता ने इतना दहेज मांग लिया कि मेरे घरवालों ने शादी से मना कर दिया। रिश्ता टूटने के कुछ दिन बाद बीपी का मुझे कॉल आया। उसने कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है। उसके बार-बार कहने के बाद वह उसकी बातों में आ गई।

बीपी ने शादी का झांसा देकर पढ़ाई के नाम पर शिवपुरी में कमरा लेकर रहने की बात कही। पढ़ाई पूरी होने के बाद शादी का वादा किया। बातों में आकर वह शिवपुरी में किराए के रूम में रहने लगी। यहां बीपी आने-जाने लगा। इस दौरान बीपी ने उसके साथ शादी का झांसा देकर कई बार संबंध बनाए।

रेप का केस दर्ज करने पर की शादी
महिला का कहना है कि 2019 में बीपी ने उससे शादी के लिए इनकार कर दिया। इसके बाद उसने दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कराया था। 10 जून 2021 को परिवार की रजामंदी के बाद बीपी ने उससे शादी की। वे दोनों तभी से साथ रह रहे थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading