कांस्टेबल को डॉक्टर से हुआ प्यार, प्रेमी के लिए जब नौकरी छोड़ दी तो डॉक्टर अपनाने से कर रहा इनकार, जानें पूरा मामला…

समस्तीपुर। जिले के अंतर्गत वारिसनगर थाना क्षेत्र की बिहार पुलिस की कांस्टेबल के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उसने प्यार में अपना सुध-बुध खो दिया। इसका फायदा उसके प्रेमी डाक्टर ने उठाया। गलत ढंग से इस्तेमाल किया। नौकरी छोड़ने पर मजबूर कर दिया और जब वह नौकरी छोड़कर वापस अपने प्रेमी के पास आ गई तो अब अपनाने से इंकार कर रहा है। शादी करने के नाम पर मुकर जा रहा है। आरोपित डाक्टर किसी की बात नहीं सुन रहा है। इससे परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस से गुहार लगाई है। न्याय दिलाने का आग्रह किया है।

वारिसनगर थाना क्षेत्र निवासी युवती ने महिला थाना में एक आवेदन दिया है। इसमें उसने मुफस्सिल थाना क्षेत्र निवासी एक डॉक्टर को आ’रोपित किया है। कहा है कि वर्ष 2014 में उसकी पढ़ाई पूरी हो गई। घर की स्थिति अच्छी नहीं थी इसलिए काम की तलाश शुरू की। छोटी जगह होने की वजह से काम मिलने में परेशानी हो रही थी।

इसी दौरान किसी ने डाक्टर के पास जाकर काम मांगने की सलाह दी। वह जब उसके पास गई तो उसने धर्मपुर स्थित अपने निजी अस्पताल में रिसेप्शनिस्ट का काम दिया। इसके बाद सबकुछ सामान्य हो गया। धीरे-धीरे डाक्टर उसे अपने पास निजी काम से अधिक बुलाने लगा। इस तरह बातचीत होने लगी।

ज्यादा से ज्यादा वक्त एक-दूसरे के साथ ही गुजरने लगा। संपर्क में आने लगे। चिकित्सक ने शादी का प्रलोभन देकर यौन संबंध बनाने लगा। करीब तीन साल पूर्व पीड़ित युवती की बिहार पुलिस में नौकरी लग गई।

सहरसा जिले में उसकी पदस्थापना हुई, लेकिन चिकित्सक के दबाव में आकर वह नौकरी छोड़ वापस आ गई। अब चिकित्सक ने शादी से इंकार कर दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन के आलोक में अग्रेतर का’र्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.