तीन दिल एक जान: एक गर्लफ्रेंड संग 3 साल से था रिलेशनशिप में, 1 बच्चे का है पिता

झारखंड के लोहरदगा में एक ही मंडप के नीचे दूल्हे ने अपनी दो-दो प्रेमिकाओं से शादी रचाई। शादी के वक्त उसकी एक दुल्हन की गोद में छोटा बच्चा भी था। दुल्हा बना शख्स उसके साथ 3 साल से रिलेशनशिप में रह रहा था। जबकि दूसरी दुल्हन से उसकी मुलाकात 1 साल पहले हुई थी। दूल्हे का कहना है कि वह अपनी दोनों पत्नियों को समान रूप से प्यार करता है।

दो दुल्हन और एक दूल्हा: सजा एक मंडप, 500 बारातियों के बीच अनोखी शादी | News  Track in Hindi

एक बच्चे का बाप भी है दुल्हा

एक साथ दो-दो दुल्हन से शादी करने वाला दुल्हा संदीप उरांव एक बच्चे का बाप भी है। वो अपनी पहली गर्लफ्रेंड के साथ तीन साल से रिलेशनशिप में था। इसी दौरान उसे एक बच्चा हुआ। फिर एक साल पहले उसे दूसरी लड़की से भी प्यार हो गया। अब उसने दोनों से शादी कर ली है।

गांव वालों ने की थी आपत्ति

संदीप उरांव का तीन साल से कुसुम लकड़ा के साथ संबंध था। दोनों साथ रहते थे। उनका एक बच्चा भी था। हालांकि दोनों ने शादी नहीं की थी। एक साल पहले एक ईंट भट्ठे पर काम करने बंगाल गए संदीप को वहां काम करने वाली स्वाति से भी प्यार हो गया। संदीप उसे भी गांव ले आया।

शुरुआत में गांव वालों ने संदीप के इस फैसले का विरोध किया। लेकिन उसकी दोनों गर्लफ्रेंड की सहमति को देखते हुए गांव वाले भी मान गए। दोनों गर्लफ्रेंड के घरवालों की भी सहमति मिलने के बाद एक ही मंडप में यह शादी हुई।

दुल्हा बोला- दोनों को बराबर प्यार करता हूं

दुल्हा संदीप उरांव का कहना है कि वह अपनी दोनों पत्तियों से बराबर प्यार करता है। तीनों खुशी-खुशी एक ही छत के नीचे जिंदगी बिताना चाहते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading