‘मम्मी-पापा मेरे जाने के बाद मेरी कीमत समझेंगे’, मोबाइल में मैसेज टाइप कर ITI छात्र ने ल’गाई फां’सी

छत्तीसगढ़ : बिलासपुर में  ITI के एक छात्र के आत्महत्या करने के बाद पूरा परिवार सदमे में है। मरने से पहले इस छात्र ने मोबाइल पर एक मैसेज भी टाइप किया था और उसका स्क्रीनशॉट लिया था। इस मैसेज को पढ़ने के बाद परिवार वाले चिंतित हैं और हैरान भी है कि आखिर उनके लाडले ने फांसी क्यों लगा ली? मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

नोएडा में एक महिला और एक युवक ने की खुदकुशी

21 साल का छात्र अंकित राय मूल रूप से जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ में रहता था। फिलहाल वो सरकंडा के राजीव विहार में अपने मामा सीताराम के घर पर रहता था।

सोमवार को घर के सदस्य बाहर गए थे और अंकित घर पर अकेला ही था। दोपहर के वक्त जब सीताराम वापस घर लौटे तब अंकित की लाश एक कमरे में फंदे पर झूल रही थी।

यह देख कर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और तलाशी ली।

तलाशी के दौरान अंकित की जेब से एक मोबाइल मिला है। पुलिस ने बताया है कि इस छात्र ने मरने से पहले अपने मोबाइल में एक मैसेज टाइप कर रखा था और उसका स्क्रीन शॉट भी लिया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.