पीपल के पेड़ पर ल’टका मिला अ’धेड़ का श’व:दरभंगा के हनुमाननगर की घटना, रो-रोकर पत्नी हो रही बे’होश

दरभंगा के हनुमाननगर प्रखंड स्थित गोढ़ियारी पंचायत के भरौल चौक से उत्तर लोहा ईट भट्ठा के पास एक पीपल के पेड़ पर सोमवार की सुबह 40 वर्षीय एक अधेड़ पुरुष का शव लटका मिला।

सुबह सवेरे पेड़ से लटके अधेड़ के शव को देखकर इलाके में हड़कंप मच गई। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में इसकी सूचना जनप्रतिनिधियों व पुलिस प्रशासन को दिया।

घंटो बीतने के बाद मृत अधेड़ की पहचान दरभंगा के मब्बी ओपी क्षेत्र स्थित बस्ती मनियारी गांव निवासी 40 वर्षीय विनोद साहनी के रूप में हुई। मिली जानकारी के अनुसार विनोद सहनी वर्षों से अपने ससुराल विशनपुर थाना क्षेत्र स्थित मुस्तफापुर में अपने ससुर शंभू साहनी के यहां पत्नी व अपने दो बेटों के साथ रहता था। वहीं वह राजमिस्त्री के साथ दैनिक मजदूरी का काम करके अपना गुजर-बसर करता था।

कभी कभार उसका आना-जाना बस्ती मनियारी गांव में भी हुआ करता था। मुस्तफापुर के ग्रामीणों के अनुसार विनोद रविवार की रात लगभग 9:00 तक मुस्तफापुर में ही मौजूद था।

इधर, विनोद की मौत की खबर सुनने के बाद पत्नी देवकी देवी रोते-रोते बेहोश हो चुकी है। विशनपुर थाना की पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। वही संबंध में प्राथमिकी के लिए परिजनों के आवेदन की प्रतीक्षा की जा रही है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.