चढ़ावे के पैसे के लिए मंदिर परिसर बना अ’खाड़ा, आपस में भिड़े पुजारियों में जमकर चलीं ला’ठियां

रोहतास :  बिहार में उस समय अजीब स्थिति पैदा हो गई जब राज्य के एक प्रसिद्ध मंदिर में दो पुजारियों का दल आपस में भिड़ गया। पुजारियों की आपसी भिड़ंत ऐसी थी कि लाठी-डंडे से लेकर लात-घूंसे तक चले। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें घंटी हिलाने वाले हाथों में लाठी-डंडे दिख रहे हैं।

रोहतास जिला स्थित भलुनी भवानी धाम में आपस में भिड़ते पंडित

मामला रोहतास जिला से जुड़ा है जहां दिनारा स्थित प्रसिद्ध भलुनी धाम देवी मंदिर में ये घटना हुई। मंदिर परिसर उस समय रणक्षेत्र में बदल गया, जब पुजारियों का दो दल आपस में भिड़ गया। इस दौरान जमकर लाठियां भांजी गई लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

पुजारियों के बीच लाठी-डंडे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक पुजारी दूसरे पुजारी पर लाठी-डंडों से प्रहार करता दिख रहा हैइस दौरान दूसरे लोग भी लाठियों से एक दूसरे पर ताबड़तोड़ हमला कर रहे हैं।

जानकार बताते हैं कि यह वायरल वीडियो बीते शुक्रवार का ही है जब मंदिर परिषद में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ थी। उसी दौरान चढ़ावा के पैसे को लेकर पुजारियों के दो गुट आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर लाठी-डंडों से प्रहार भी शुरू कर दिया।

भक्तों ने हस्तक्षेप कर पुजारियों को कराया शांत

पूजा करने आए भक्तों तथा स्थानीय दुकानदारों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। पुजारियों के लाठी-डंडों से मारपीट करने का वीडियो इलाके में वायरल हो रहा है।  सवाल ये उठता है कि जिस देवी मंदिर परिसर में भक्त श्रद्धा से पहुंचते हैं, वहां के पुजारी अगर चढ़ावा के पैसे के लिए मारामारी करें तो यह अशोभनीय हैं। पूजा करने आए भक्तों के हस्तक्षेप के बाद पूरा मामला शांत हुआ लोगों ने समझा-बुझाकर दोनों पक्ष को मनाया तथा विधिवत फिर से पूजा-अर्चना शुरू हुई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.