सु’साइड करने जा रही मां-बेटी गंगा में कू’दी, CO बचाने गंगा में कूद पड़े

भागलपुर में सुल्तानगंज के सीओ शंभुशरण राय ने अपनी जा’न जोखिम में डालकर डू’ब रही मां-बेटी को ब’चाया। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर मंगलवार शाम में सुल्तानगंज सीओ अपने अधिकारियों के साथ निरीक्षण करने आए थे। इसी बीच उन्होंने मां-बेटी को गहरे पानी में डू’बता देखा।

तभी सीओ ने नदी में छलांग लगा कर मां-बेटी को ब’चा लिया। बाहर निकले पर महिला ने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ गंगा स्नान करने आई थी। लेकिन वहां लोगों ने बताया कि मां-बेटी आ’त्मह’त्या करने की मंशा से घाट पर आई थी। क्योंकि सीओ के बचाने से पहले एक युवक ने जब दोनों को नदी से निकालने की कोशिश की तो महिला ने उससे अपना हाथ छुड़ा लिया था।

मामले को लेकर महिला ने बताया कि वह श्रावणी मेला देखने के लिए मंगलवार को अजगैबीनाथ गंगा घाट आई थी। जहां उसने पहले पूजा की, फिर उसके बाद गंगा में स्नान करने चली गई। वहीं, नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चली गई। उसे डू’बता देख सीओ ने नदी में छ’लांग लगाकर दोनों मां-बेटी को ब’चा लिया।

इधर, मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि महिला आ’त्मह’त्या करना के इरादे से पानी में गई थी। सीओ से पहले उसे जब एक युवक ने निकालना चाहा तो उसने अपना हाथ छुड़ा लिया। जिसके बाद सीओ साहिब आए और उसे वहां से निकाला।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.