मोतिहारी में सुबह-सुबह ड’बल म’र्डर, ऑफिस जा रहे दो भाइयों को गो’लियों से भू’ना

मोतिहारी में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। यहां बाइक सवार अपराधियों ने बुधवार को दो सगे भाई की गोली मार कर हत्या कर दी है। घटना कोटवा थाना क्षेत्र के बलबीरवा नहर के पास की है। दोनों भाई जसौली गांव के रहने वाले हैं। वारदात को अंजाम देकर अपराधी फरार हो गए। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है।

बिहार के मोतिहारी में हुई डबल मर्डर की घटना के बाद जमा भीड़

दोनों भाई बाइक से जा रहा था मोतिहारी

दोनों भाई अमित रंजन (35 वर्ष0 और सुमित रंजन (32 वर्ष) बाइक से घर से मोतिहारी काम करने जा रहा था। इसी बीच कोटवा थाना क्षेत्र के बनविरवा नहर के पास पीछा कर एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने गोली मार दी। दोनों भाई की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों का शव घटनास्थल पर हीं पड़ा हुआ है। घटना को लेकर लोग आक्रोशित हैं।

हर दिन इसी रास्ते से जाता था दोनों भाई

हर दिन सुबह में मोतिहारी के लिए बाइक से निकलता था। शाम में इसी रास्ते से घर लौट आता था। अन्य दिनों की तरह बुधवार को भी दोनो भाई मोतिहारी के लिए बाइक से निकले थे। बनविरवा नहर के पास पीछा कर बाइक सवार अपराधी फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर खेतों की ओर गए ग्रामीण दौड़े। लेकिन,तब तक देर हो गई थी। दोनों अपराधी भाग गए थे।

एसडीपीओ सहित तीन थाने की पुलिस पहुंची

घटना की सूचना मिलने के बाद सदर एसडीपीओ अरुण कुमार गुप्ता सहित तीन थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। ग्रामीणों को समझा कर शांत कराते हुए शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान एसडीपीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टिया हत्या का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है। हालांकि, परिजन के तरफ से अभी तक कोई आवेदन नहीं मिला है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.