मां की पुकार पर छोड़े ह’थियार:J&K के कुलगाम में ए’नकाउंटर के दौरान पुलिस ने कराई स’रेंडर की अपील

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में पुलिस एनकाउंटर के डर से दो आतंकियों ने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने दोनों आतंकियों को घेर लिया था। उनकी पहचान कर पुलिस ने उनके माता-पिता को बुलाया। मां ने गिड़गिड़ाते हुए बेटे से हथियार डालने की अपील की तो बेटे ने हथियार डाल दिए। पुलिस को उसके पास से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद मिले हैं।

two let terrorists surrender, जम्मू-कश्मीरः सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, 2  आतंकियों ने किया सरेंडर - jammu and kashmir, big success for security  forces, two let terrorists surrender - Navbharat Times

बुधवार सुबह कुलगाम के हादिगाम इलाके में पुलिस को दो आतंकियों के होने की जानकारी मिली थी। फोर्स मौके पर पहुंची और दोनों आतंकियों को घेर लिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस को दोनों आतंकियों की पहचान बताई। पुलिस को बताया गया कि दोनों आतंकी लोकल ही हैं। इस पर पुलिस अधिकारियों ने उन्हें सरेंडर कराने का प्लान बनाया।

एसपी और सीओ ने दोनों आतंकियों में से एक के परिवार को मौके पर बुलाया। पुलिस ने आतंकी की मां को माइक दिया तो उसने रुंधे गले से अपने बेटे से हथियार छोड़कर अपनी जान बचाने को कहा।

मां की मार्मिक अपील के बाद पुलिस अधिकारियों ने भी ऐलान किया कि अगर वह हथियार डाल दें तो उनकी जान बख्श दी जाएगी। पुलिस और मां की बात सुनकर दोनों आतंकियों ने सरेंडर कर दिया।

कश्मीर पुलिस के IG विजय कुमार ने बताया- अगर हर माता-पिता अपने आतंकवादी बेटों से हिंसा का रास्ता छोड़ने की अपील करते हैं, तो कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। चाहे वे लाइव एनकाउंटर के दौरान फंस गए हों या आतंकवाद में शामिल हो गए हों, माता-पिता चाहें तो अपने बच्चों को सही रास्ते पर ला सकते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading