मोबाइल की रोशनी में ऑ’परेशन:महिला के ऑ’परेशन में झो’लाछाप डॉक्टर भी शामिल, ला’परवाही को लेकर डॉक्टर से मांगा गया स्पष्टीकरण

वैशाली जिला के महनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मोबाइल की लाइट जलाकर ऑपरेशन करने का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। बताया जा रहा है कि यह फोटो बीते 6 जून 2022 का है जिसमें महनार की ही एक महिला सोनी कुमारी के परिवार नियोजन का ऑ’परेशन के बाद उसे स्टिच लगाया जा रहा।

फोटो में महनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित डॉक्टर शालिनी खड़ी दिखाई पड़ रही हैं दोनों ओर से मोबाइल की लाइट ज’ला कर दो लोग उजाला कर रहे हैं। साथ में एक स्थानीय नीम हकीम झो’लाछाप डॉक्टर जिसका नाम मंजीत कुमार बताया जा रहा है। वह ऑपरेशन के बाद पेट में टांका लगा रहा है।

महनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर सीताराम सिंह ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए ऑ’परेशन करने वाली डॉक्टर शालिनी से स्पष्टीकरण मांगा है

और ऑ’परेशन में बाहरी व्यक्ति से मदद क्यों लिया गया साथ ही एक आदेश भी जारी किया है कि आज के बाद किसी भी परिस्थिति में बाहरी व्यक्ति से अस्पताल के कार्य में कोई मदद नहीं ली जाएगी जिनकी भी ड्यूटी के दौरान कोई भी बाहरी व्यक्ति अस्पताल में चिकित्सीय कार्य करता हुआ।

दिखाई पड़ेगा उन पर उचित का’र्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने मोबाइल की टॉर्च ज’लाकर ऑपरेशन किए जाने पर कहा कि थोड़ी देर के लिए एमसीबी गि’र गई थी जिसके कारण बिजली चली गई थी थोड़ी देर में जनरेटर चलवा कर सब कुछ ठीक कर लिया गया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading