नहर किनारे मिली महिला की ला’श:मायके से ससुराल जाने के लिए निकली थी

पूर्णिया जिले के भवानीपुर बलिया ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत गढिया गांव में नहर किनारे एक महिला की क्षतविक्षत हालत में लाश मिली है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई है। महिला की नाक, गला और चेहरे को धारदार हथियार से काटने का निशान मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है।

मृतका की पहचान भवानीपुर बलिया ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत गढिया गांव के रहने वाले दिनेश सहनी की बेटी प्रियंका कुमारी (28 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रहीं हैं। प्रियंका कुमारी की शादी खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत थलहा गांव में हुई थी। उनके दो बेटा और एक बेटी भी है। पति की 10 वर्ष पूर्व मौत हो गई। पति की मौत के बाद ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे।

प्रियंका अपने एक बेटा और बेटी के साथ मायके आ गई। एक बड़ा बेटा को ससुराल वालों ने रख लिया। मृतका के मायके वालों ने बताया कि प्रियंका 3 दिन पहले ससुराल जाने के लिए घर से निकली थी। जब ससुराल वालों को फोन किया गया तो बताया कि प्रियंका ससुराल नहीं पहुंची है।

सुबह में जब ग्रामीण नहर किनारे गए तो देखा कि प्रियंका की शव क्षतविक्षत हालत में पड़ी हुई है। मृतक को किसी ने दुष्कर्म के बाद बेरहमी से किसी धारदार हथियार से हमला कर नाक गला काट दिया गया है। उसके कपड़े भी अलग पडे हुए थे। जिससे पता चलता है कि पहले उसके साथ दुष्कर्म किया फिर हत्या कर दी। मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।

वहीं मृतक का मोबाइल फोन भी गायब है। धमदाहा एसडीपीओ रमेश कुमार ने बताया कि मृतका को पहले दुष्कर्म किया गया है ऐसा प्रतीत होता है और उसके बाद हत्या कर दी गई। मृतका के मोबाइल काॅल डिटेल भी खंगाले जा रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.