औरंगाबाद में काफी दिनों से चल रहे प्रेम प्रसंग शादी में तब्दील हो गई। अलग-अलग गांव के प्रेमी-प्रेमिका को गांव की पहल पर सात जन्मों के बंंधन में बांध दिया गया। इस दौरान लड़की और लड़का पक्ष में पहले तो विवाद हुआ। लेकिन बाद में सभी मान गए।

मामला दाऊदनगर थाना क्षेत्र के अकबरपुर ग्राम का है। यहां प्रेमी संजय राम(27) पिता मुन्ना राम का लंबे समय से फेसर थाना क्षेत्र के घेटरा गांव की युवती सोनी कुमारी(25) पिता उदय राम से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती मैट्रिक परीक्षा देने दाउदनगर गई थी। उसी समय संजय राम से प्रेम हो गया।

युवती के गर्भ में 5 महीना का बच्चा भी है। दोनों प्रेमी काफी दिनों से शादी करने की प्रयास में थे। लेकिन प्रेम प्रसंग के कारण माता-पिता राजी होकर दोनो पक्ष के सहमति और उपस्थिति फेसर के सूर्य मंदिर परिसर में विवाह संपन्न कराया गया।

इस मौके पर अजय कुमार, निराला यादव, विश्वजीत तिवारी, मुन्ना राम, समेत सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।



