विवाहिता की ह’त्या के बाद बेटे को भी किया गा’यब :श’व को भी किया गा’यब

खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड के नगर पंचायत क्षेत्र के करना गांव में ससुराल वालों ने नवविवाहिता की हत्या कर उसके चार साल के बेटा को भी गायब कर दिया। घटना को लेकर करना गांव में विभिन्न प्रकार की चर्चा हो रही है। घटना की सूचना मिलने पर परबत्ता पुलिस दलबल की साथ मामले की जांच की। इधर, जबकि मायके वालों का रोकर बुरा हाल हो रहा है। मृतका की मां अलौली निवासी अर्जुन सिंह की पत्नी प्रमिला देवी ने परबत्ता थाना में आवेदन देकर कहा कि मेरी 25 वर्षीय बेटी बबिता देवी को दामाद सहित ससुराल वालों ने दहेज के लिए हत्या कर नाती को भी गायब कर दिया है।

मां ने हत्या का लगाया आरोप, कहा- गांव में ही लोगों ने जान से मारने की दी थी  धमकी | Mother accused of murder, said - people had threatened to kill in

बताया कि ससुराल वालों की तरफ से बार बार मोटरसाइकिल का डिमांड किया जा रहा था। जिसे देने में मैं असमर्थ था। बताया कि मेरे दामाद करना गॉव निवासी इंद्रदेव सिंह का 30 वर्षीय पुत्र संजीत कुमार, उसका भाई रौशन कुमार, ससुर स्व श्यामलाल सिंह का पुत्र इंद्रदेव सिंह, सास इंद्रदेव सिंह का पत्नी गीता देवी, जेठानी रौशन सिंह की पत्नी अंजली देवी ने सामूहिक रूप से बबिता की हत्याकर शव को गायब कर दिया है।

मृतका की मां ने बताया कि बबिता की शादी 6 वर्ष पूर्व संजीत सिंह से हुआ था। शादी में संजीत सिंह को उपहार में 2 लाख रुपया और तीन भरी सोना दिया था। उसके बाद भी दहेजलोभी ने मोटरसाइकिल का डिमांड कर रहा था। दहेज के रूप में मोटरसाइकिल नहीं मिलने पर गाली गलौज और मारपीट किया जाता था। बताया कि मेरी बेटी की हत्या कर बगैर सहमति का शव को गायब कर दिया।

थानाध्यक्ष धर्मेंद्र ने बताया कि मायके वाले द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। बताया कि मृत महिला का शव व उसके गायब बेटा की तलाश की जा रही है। बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बताया कि हरेक पहलू पर जांच की जा रही है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading