मधुबनी में ट्रेन से क’टकर युवक की मौ’त:दरभंगा से तेज रफ्तार से आ रही पैसेंजर ट्रेन की च’पेट में आया युवक

मधुबनी जिला के झंझारपुर प्रखंड में बुधवार की सुबह झंझारपुर रेलवे स्टेशन के नव टोल गुमटी और कमला रेलवे पुल के बीच दरभंगा से तेज रफ्तार से आ रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।बताते चलें कि ट्रेन के चपेट में आने से युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं इसकी सूचना रेलवे पुलिस कर्मी को दी गई। सूचना पाते ही रेलवे पुलिस कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया। रेलवे पुलिस कर्मी शव को लेकर थाना परिसर में रखा गया।

जिसके बाद शव की पहचान के लिए वहां के आसपास के लोगों से पूछा गया। वहीं मृतक की पहचान झंझारपुर आर एस ओ पी क्षेत्र के पुरानी पोखर मोहल्ला निवासी कुशेश्वर मंडल के 20 वर्षीय पुत्र मन्ना मंडल के रूप में शिनाख्त हुई।आरपीएफ के अधिकारी ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेजने की तैयारी में जुट गए। वहीं मृतक के घर युवक की मौत की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading