महिला कर्मचारियों के साथ छे’ड़छाड़ मा’मला:पंचायत समिति सदस्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

सीवान के ICDS कार्यालय में बीते दिन एक पंचायत समिति सदस्य के द्वारा महिला कर्मचारियों के साथ छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने 2 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। साथ ही उनके खिलाफ कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया। मामला बीते 2 मई का है।दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बाल विकास परियोजना कार्यालय में काम करने वाली महिला कार्यपालक सहायक सपना कुमारी तथा प्रखंड समन्वयक रीमा कुमारी ने अपनी प्राथमिकी में बताया था कि महाराजगंज थाना क्षेत्र के बलिया पंचायत अंतर्गत माधोपुर गांव निवासी ध्रुव नारायण सिंह का पुत्र राकेश कुमार तथा तथा रामदेव प्रसाद का पुत्र मनोज कुमार 11:00 बजे बाल विकास परियोजना कार्यालय में पहुंचे थे।

चंडीगढ़: अस्पताल में कर्मचारी द्वारा महिला से छेड़छाड़ मामला, कमेटी की जांच  रिपोर्ट मानने को तैयार नहीं पुलिस - Woman misdeed by ward servent in  Manimajra civil ...

और बोलने लगे कि मैं पंचायत समिति सदस्य हूं मेरी पत्नी आंगनबाड़ी सेविका के पद पर कार्यरत है। उसके खिलाफ कार्यालय से स्पष्टीकरण क्यों निकाला गया है। इसके बाद हम लोगों ने समझाने बुझाने का प्रयत्न किया तो आग बबूला होकर गाली गलौज करने लगे और जान से मारने की धमकी देते हुए। इसके बाद गलत नीयत से दुर्व्यवहार किया।

सभी महिला कर्मचारियों के साथ छेड़छाड़ भी करने लगे और गलत नियत से धक्का भी दिया। महिला कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि पंचायत समिति सदस्य सरकारी अभिलेख को अपने साथ ले जाने की कोशिश करने लगे। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि रास्ते में आने जाने के दौरान वह हमेशा उन लोगों के साथ मौखिक रूप से छेड़छाड़ करते हैं। वह इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए महाराजगंज थाने की पुलिस ने मामले की गंभीरता पूर्वक लेते हुए थाना कांड संख्या 140/22 दर्ज कर ली थी। बता दें कि पुलिस के प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से आरोपित पंचायत समिति सदस्य राकेश कुमार लापता है। इसके बाद बुधवार को महाराजगंज थाने की पुलिस ने आरोपित के दरवाजे के बाहर कुर्की का इश्तेहार चस्पा कर समय सीमा से पहले कोर्ट में हाजिर होने की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading