3 महीने से गायब है छात्र:घर से बाहर टहलने के लिए निकला था, अचानक हो गया गायब

बेतिया मे एक छात्र का गायब हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामला जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र का है। जहां मझौलिया पंचायत के वार्ड नंबर 7 निवासी लालबहादुर साह ने मझौलिया थाना में आवेदन देकर अपने 18 वर्षीय पुत्र प्रवीण कुमार के गायब होने का प्राथमिक दर्ज कराई है।थाना अध्यक्ष अशोक कुमार साह ने बताया की छात्र के पिता के आवेदन पर पर प्राथमिकी दर्ज कर छात्र की खोजबीन शुरू कर दि गई है। जल्द ही उसे ढूंढ लिया जाएगा।

प्रवीण कुमार की फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

वहीं छात्र के पिता लाल बहादुर शाह ने पुलिस को दिया आवेदन में बताया है कि उनका लड़का बेतिया स्थित महारानी जानकी कुंवर कॉलेज में बीसीए का सेकंड ईयर का छात्र है। जो विगत 18 अप्रैल की सुबह घर से टहलने के लिए निकला हुआ था। लेकिन वो आज तक घर ‌ वापस नहीं लौटा है। काफी खोज खोज बिन करने के बाद भी उसका कहीं आता पता नहीं चल सका है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.