सीतामढ़ी में महिला की मौत पर ब’वाल:दंपती में चल रहा था वि’वाद, कमरे में मिली पत्नी की ला’श

सीतामढ़ी के रून्नीसैदपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में शव बरामद किया गया है। घटना रुन्नीसैदपुर मुख्य बाजार की है। मृतका की पहचान रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर निवासी कृष्णनंदन कुमार की 32 वर्षीय पत्नी रागनी देवी के रूप में की गई हैं।मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की शादी वर्ष 2009 में हुई थी। उससे उसके तीन बच्चे भी थे।

दंपती में चल रहा था विवाद, कमरे में मिली पत्नी की लाश; पति पर हत्या का आरोप  | Bihar News; Ruckus over woman's death in Sitamarhi - Dainik Bhaskar

बच्चों में एक लड़की और दो लड़का है। मृतका के भाई बेलसंड थाना क्षेत्र के भंडारी गांव निवासी विशाल कुमार ने बहनोई पर हत्या का आरोप लगाते हुए बताया की शादी के बाद सब कुछ ठीक था। लेकिन पिछले दो तीन महीने से विवाद चल रहा था। उसने कहा कि उसके बहनोई द्वारा उसकी पत्नी पर ज्यादा पैसा खर्च करने को लेकर विवाद होता था।

दरअसल, मृतका का पति किराना स्टोर का दुकान चलाता है। विशाल ने बताया कि देर रात 12 बजे करीब उसके बहनोई द्वारा घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद सभी घटनास्थल पहुंचे तो घर बंद पाया गया। खिड़की से छाक कर देखा तो मृतका का शव जमीन पर पड़े देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पारी पुलिस घटनास्थल पहुंची। फिर बहला फुसलाकर मृतका के पति को बुलाया फिर घर का दरवाजा खुलवाया। वहीं मौके पर मौजूद पुलिस मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.