मुजफ्फरपुर:6 स्टेशन पर आइकॉनिक सप्ताह का आयोजन:लघु फिल्म भी रिलीज किया जाएगा

मुजफ्फरपुर ; पूर्व मध्य रेल के 6 चिन्हित स्टेशनों पर 18 जुलाई से 23 जुलाई तक विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन। इसको लेकर ECR के महाप्रबंधक अनुपम शर्मा ने आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में ‘आजादी की रेल गाड़ी और स्टेशन‘ से जुड़े आइकॉनिक सप्ताह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया गया।

इसके बाद पूर्व मध्य रेल के चयनित छः स्टेशनों से जुड़े स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, खुदी राम बोस एवं चम्पारण सत्याग्रह से संबंधित लघु फिल्म को रिलीज किया। जिसे चयनित सभी स्टेशनों पूरे सप्ताह प्रसारण किया जायेगा। स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों के त्याग व बलिदान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय रेल की ओर से 18 से 23 जुलाई, 2022 तक आइकॉनिक सप्ताह का आयोजन करेगा।

छः स्टेशनों में समस्तीपुर मंडल के बापूधाम मोतिहारी, सोनपुर मंडल के खुदीराम बोस पूसा, दानापुर मंडल के पटना और आरा जंक्शन व प0 दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन तथा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस गोमो स्टेशनों को हमने केन्द्र में रख कर छः दिनों तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। यह आयोजन न केवल उन महान सेनानियों के प्रति हमारी अगाध कृतज्ञता को दुहरायेगा वरन् भावी पीढ़ी के लिए भी प्रेरणा संचारण का अक्षय श्रोत भी बन सकेगा।

चिन्हित छः स्टेशनों पर एलइडी वॉल के माध्यम से संबंधित स्वतंत्रता सेनानियों का एक संक्षिप्त वीडियो का प्रसारण किया जायेगा । इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को आमंत्रित करना, वृहत रूप से जनभागीदारी सुनिश्चित करना एवं यादगार बनाने के लिए सेल्फी प्वाइंट का निर्माण जैसे कई अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.