उत्तर प्रदेश : वाराणसी में अपनी पत्नि और सास द्वारा पीटते हुए एक दामाद का वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जींस-टीशर्ट में उसकी पत्नी है और साड़ी में सास उसे गालियां देते हुए थप्पड़-थप्पड़ मार रहीं है। इस दौरान वीडियो बनाने वालों ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो भी उन्होंने मारना नहीं छोड़ा। मामला वाराणसी के फूलपुर थाना के सामने का बताया जा रहा है।

सुलह के बाद हुई पिटाई
फूलपुर थाने में मंगलवार को महिला अपने पति किशन कुमार के खिलाफ तहरीर लिखाने आई थी। पति किशन फूलपुर से कुछ दूर पिंडरा का रहनेवाला है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने किशन को थाने में बुलाया। वहां पर दोनों पक्षों के बीच सुलह कराकर छोड़ दिया गया। इस दौरान वे जैसे ही थाने से बाहर निकले, आपस में विवाद हो गया। देखते ही देखते सास और पत्नी उसे गालियां देने लगीं।

पुलिस ने छुड़ाया झगड़ा
दामाद को पिटता देख अगल-बगल काफी भीड़ इकट्ठा होने लगी। उसी दौरान लोगों ने वीडियाे वायरल करने की धमकी दी। फिर भी सास और पत्नी ने पिटाई नहीं बंद की। वहीं वीडियो बनाने वालों को कहने लगी “बना वीडियो, कोई फर्क नहीं पड़ता।” इस दौरान फूलपुर थाने की पुलिस वहां पहुंची और झगड़े को खत्म कराया गया। दामाद ने अपने खिलाफ मारपीट का लिखित में शिकायत की।




