श’मशान घाट में श’राबियों का उ’त्पात:चि’ता के सामने बैठ पीते हैं श’राब, न’शे में करते हैं मा’रपीट

उत्तर प्रदेश : आगरा के कमलानगर थाने के अंतर्गत बल्केश्वर शमशान घाट को लोगों ने शराब का अड्डा बना लिया है। रात के समय अंतिम संस्कार को आने वालों को नशेबाजों के उत्पात का सामना करना पड़ता है। सोमवार रात घाट पर चिताओं के बीच शराबियों की मारपीट का वीडियो सामने आया है । लोगों ने वीडियो देते हुए पुलिस कार्रवाई की मांग की है।

शमशान घात में रोजाना शराब पीकर युवक हंगामा करते हैं

सोमवार शाम बल्केश्वर शमशान घाट पर कमलानगर के एक मृत व्यक्ति के अंतिम संस्कार के लिए लोग आए थे। अंतिम संस्कार के दौरान वहां कुछ शराबी लड़कों में शराब पीने के दौरान झगड़ा हो गया। इस दौरान गाली गलौच और मारपीट शुरू हो गयी।

अंतिम संस्कार के लिए आये लोगों ने शराबियों की हरकतों से परेशान होकर आक्रोश दिखाया। लोगों ने शराबियों के वीडियो बनाये और उन्हें डांट कर वहां से भगा दिया।

स्थानीय निवासी मनोज कुमार ने बताया कि घाट पर रोजाना नशेबाज युवक इकट्ठा होते हैं और शराब पीकर गाली- गलौच और अभद्रता करते हैं। लोगों ने वीडियो थाना पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की गई है।एसपी सिटी विकास कुमार ने थाना पुलिस को रोजाना गश्त करने और किसी शराबी को वहां देखते ही पकड़ने का आदेश दिया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.