पटना : पीएम नरेंद्र मोदी इस्लामिक स्टेट के आ’तंकियों के नि’शाने पर हैं। साथ ही उनके नि’शाने पर भाजपा के नेता भी है। इसका खुलासा खुफिया एजेंसी ने किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की सूचना के बाद बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को अलर्ट किया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार खुरासान डायरी ने ट्विटर पर भी 14 जुलाई को इ’स्लामिक स्टेट खु’रासान प्रान्त के कवर पेज को शेयर किया था। जिस पर पीएम नरेंद्र मोदी को दिखाया गया है। वॉयस ऑफ खुरासान पत्रिका ने अपने नए एडिशन में भाजपा के खि’लाफ ह’मले की बात को लिखा है। इस बात के सामने आने के बाद से सु’रक्षा एजेंसियों के बीच ह’ड़कंप मच गया है।
पुलिस के अनुसार, यह बात सामने आई है कि टेलीग्राम चैनल पर एक पोस्ट के जरिए अंसार गजावातुल हिन्द के नए अंतरिम कमांडर अमीर गाजी खालिद इब्राहिम ने भारतीय मुस्लिम युवाओं को उ’कसाने की कोशिश की है। अपने पोस्ट के जरिये उसने कहा है कि भारत के मुस्लिम युवाओं को समय पर एहसास होना चाहिए कि उनके द’र्द और पी’ड़ा के लिए जि’म्मेदार लोग सिर्फ गौ पुजारी नहीं है। उनके खि’लाफ एक पूरी व्य’वस्था लड़ रही है। इसमें भारत की ब्राह्मण स’रकार, अदालतें और उनकी पुलिस और सेना शामिल हैं। भारत में रहने वाले मुसलमानों को जितनी जल्दी यह एहसास होगा कि उनके खि’लाफ यह यु’द्ध सदियों पुराने यु’द्ध का हिस्सा है, उतनी ही जल्दी वे अपने दोस्तों और दु’श्मनों के बीच अं’तर करने में सक्षम होंगे।
इन बातों को ध्यान में रखते हुए पुलिस मुख्यालय की तरफ से बिहार में सभी जिलों के एसएसपी और एसपी के साथ ही रेल पुलिस को सभी आवश्यक एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है। किसी भी अप्रिय घ’टना से बचने के लिए सु’रक्षा और उसके उपाय पर पहले से फोकस करने को कहा गया है।
बिहार में भाजपा के 17 सांसद हैं। इनमें गिरिराज सिंह और अश्विनी चौबे केंद्र सरकार में मंत्री भी हैं। ये दोनों ही नेता हिंदुत्व को लेकर मुखर रहे हैं। गिरिराज सिंह को भाजपा का फायर ब्रांड माना जाता है। सांसद व बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल और राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर भी क’ट्टरपंथियों को बयानों के जरिये अपने नि’शाने पर लेते रहे हैं।
बिहार में भाजपा के 77 विधायक हैं। हरिभूषण ठाकुर बचौल, संजीव चौरसिया, संजय सिंह और पवन जायसवाल को भाजपा विधायकों में फायर ब्रांड माना जाता है। केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह और अश्विनी चौबे को पहले से ही केंद्र सरकार ने सु’रक्षा दे रखी है। जब बिहार में केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर ब’वाल हुआ और भाजपा नेताओं को नि’शाना बनाया गया तो सांसद संजय जायसवाल और संजीव चौरसिया को केंद्र सरकार की तरफ से सु’रक्षा दी गई।
