आजादी के 75वें अमृत महाेत्सव पर रेलवे की हेरिटेज ट्रेन महात्मा गांधी की चंपारण यात्रा की यादाें काे नई पीढ़ी से रूबरू कराएगी। शनिवार काे तीन बाेगियाें वाली यह हेरिटेज ट्रेन जंक्शन से खुलकर माेतीपुर, मेहसी, चकिया, पिपरा, जीवधारा, माेतिहारी, सुगाैली, मझाैलिया और बेतिया स्टेशन तक जाएगी।

ट्रेन काे मीटरगेज वाला लुक देकर गांधी की चंपारण यात्रा की याद काे जीवंत किया गया है। इस ट्रेन की बाेगी के अंदर-बाहर महात्मा गांधी के उन दिनाें की कई तस्वीराें काे वृत्तचित्र के रूप में प्रदर्शित किया गया है। बाेगी के अंदर यह दर्शाने का प्रयास किया गया है कि जब माेहनदास करमचंद्र गांधी चंपारण जाने के क्रम में जंक्शन से किस प्रकार चंपारण तक की यात्रा की थी। इस दाैरान वे माेतिहारी और बेतिया तक गए थे।





