समस्तीपुर रामेश्वर जूट मिल का प्रबंधक फरार:मिल पर लगाया ताला, मजदूरों ने किया प्रदर्शन

समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के भागीरथपुर में अवस्थित रामेश्वर जूट मिल में मिल प्रबंधक के द्वारा अचानक ताला मारकर फरार हो जाने की सूचना मिलते ही मजदूरों ने गेट नंबर 3 पर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे मजदूरों का कहना है कि मिल प्रबंधक अपने मनमानी अक्सर करते हैं और अपनी मनमानी के कारण मिल में ताला लटका कर फरार हो गया है। मास्टर रोल पर 22 सौ एवं प्रत्येक दिन 13 सौ मजदूर कार्यरत हैं, जो इन दिनों बेरोजगार हो गए हैं। मजदूरों का कहना है कि हम लोग इस मिल पर वर्षों से आश्रित है।

यहां मजदूरी करने से हैं हम लोगों के परिवार का भरण पोषण होता है परंतु मिल बंद हो जाने के कारण हम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा। सूत्रों की माने तो मिल प्रबंधक मजदूर से प्रोडक्शन अधिक करने की मांग कर रहे थे परंतु मजदूरों का कहना है कि जिस तरह मिल प्रबंधक प्रोडक्शन अधिक करने की मांग करते हैं उसके मुकाबले में मशीन प्रोडक्शन बहुत कम देता है।

मजदूर बताते हैं कि मशीन काफी पुराने हैं और उनके डिमांड से प्रोडक्शन नहीं कर पाते हैं हालांकि कई बार मजदूरों ने मिल प्रबंधक को नए मशीनरी एवं मशीनरी के पार्ट का डिमांड किए थे परंतु मिल प्रबंधक द्वारा मजदूर की एक भी नहीं सुनी जाती। और शनिवार के सुबह मिल प्रबंधक मिल पर ताला मार कर फरार हो गया है। इसके बाद मिल मजदूरों ने प्रदर्श शुरू कर दिया है और मिल चालू करने की मांग कर रहे हैं।

इस संबंध में मिल मजदूर यूनियन के महामंत्री अमरनाथ सिंह ने कहा कि गैरचुटी, उपादान राशि 10 के बाद मजदूरों को गैरचुटी नही मिला है। कई मजदूर है जो दरभंगा डीएलसी के यहां अपना कंप्लेंट किया है। परंतु उनका भी अब तक कोई समाधान नहीं हो पाया है साथ ही 150 से 200 रिटायर कर्मियों को पीएफ का पैसा नहीं मिल पाया है, जिसके कारण कर्मी अपने पैसा के लिए बार-बार दौर रहा है।

कर्मियों का काटा हुआ पैसा भी जमा नहीं किया जाता है, जैसे-जैसे उनको पैसा आता वैसे वैसे चाहते हैं हम मजदूरों को दें। साथ ही जो मिल कर्मियों को शादी विवाह एवं अन्य कार्यक्रम के लिए लोन दिया जाता था वह भी बंद कर दिया गया है। और सुद्ध में एक प्रसेंट मिल प्रबंधक द्वारा बढ़ा कर लिया गया है।

हालांकि मिल प्रबंधक के यहां मजदूरों का करोड़ रुपिया बकाया है जो अब तक नहीं मिल पाया है और बार-बार मिल प्रबंधक द्वारा मिल बंद कर दिया जाता है जिससे मजदूरों ने आक्रोश में आकर जमकर प्रदर्श किया हालांकि मजदूरों के आक्रोश को देखते हुए मौके पर कल्याणपुर थाना की पुलिस पहुंचकर क्या कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading