मुजफ्फरपुर में मैट्रिक में कम मार्क्स आने से प’रेशान एक छात्रा सु’साइड नोट लिखकर घर से ला’पता हो गई। 15 साल की छात्रा ने नोट में लिखा है, ‘मेहरबानी करके मेरी ला’श को नहीं खोजिएगा। भूल जाइएगा कि आपकी कोई बेटी थी।
परिजनों उसकी त’लाश में जुटे हुए हैं पर उसका अब तक कुछ भी पता नहीं चला है। मामला भगवानपुर के गणेशदत्त नगर का है। परिजनों ने थाना में इसकी सूचना दे दी है। छात्रा की पहचान श्रेया कुमारी उर्फ खुशी (15) के रूप में की गई। वो तुर्की ओपी के कफेन में अपने ननिहाल से ला’पता हुई है।
श्रेया के पिता चन्द्रमणि ललन हार्डवेयर दुकानदार हैं। उन्होंने बताया कि चार दिन पूर्व उसे लेकर ननिहाल गए थे। श्रेया ने कहा कि आपलोग घर जाइए। हम श्रावणी मेला देखने के बाद आएंगे। इसी बीच शुक्रवार को उसका रिजल्ट आया।
उसे उम्मीद थी कि कम से कम 90% मार्क्स आएंगे। लेकिन, उसे सिर्फ 59% मार्क्स आया। इस कारण वह मा’यूस हो गई थी। शनिवार की रात वो खाना कर सो गई। रविवार सुबह उसे जगाने कमरे में पहुंचे तो श्रेया ला’पता थी। उसके बिछावन पर एक सु’साइड नोट पड़ा हुआ था।

