सीतामढ़ी के बिजली विभाग के द्वारा गठित जांच दल के द्वारा रीगा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में विद्युत चोरी करते दर्जन भर लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसकी जानकारी देते हुए व जांच दल का नेतृत्व कर रहे सहायक विद्युत अभियंता अजय कुमार ने बताया कि बिजली उपभोक्ताओं के द्वारा चोरी से कनेक्शन रखने पर राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है।

जिसको लेकर वरीय अधिकारी के आदेश पर वैसे लोगों को चिन्हित कर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया गया था। जिसके आलोक में जांच दल में मानव बल शिवराज प्रसाद और संतोष द्विवेदी के साथ अन्य लोगों के द्वारा रीगा प्रखंड क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांव में जांच की गई। जांच के दौरान विद्युत चोरी करने वाले करीब एक दर्जन लोगों को पकड़ा गया। जिनका कनेक्शन काटने के बाद स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

दर्ज प्राथमिकी में रीगा थाना क्षेत्र के रीगा गांव के बैजनाथ मंडल, प्रमोद मंडल, सोनार गांव के अजीत सिंह, भोला शंकर चौधरी, सुनील राय, जिनिस राऊत और शंभू ठाकुर समेत अन्य को पकड़ा गया। विद्युत चोरी से संबंधित मामले में कनीय अभियंता ने प्राथमिकी दर्ज कराया है।




