श’राब पी’कर थाने गए, पुलिस ने किया गि’रफ्तार:प्रमुख पति श’राब के न’शे में अपने साथियों के साथ पैरवी करने गए थे थाने

गया के मानपुर प्रखंड की प्रमुख खादिजा इस्लाम के पति मोहम्मद जफर, पंचायत समिति सदस्य मंडल कुमार और मंडल के भाई चंदन कुमार को मुफस्सिल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए सभी लोग एक वार्ड सदस्य की पैरवी करने के लिए देर शाम मुफस्सिल थाने गए थे। पुलिस ने शक के आधार पर ब्रेथ एनलाइजर से सभी की जांच की। जांच में शराब के सेवन किए जाने की पुष्टि हुई। इस पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

इधर, मुफस्सिल पुलिस इंस्पेक्टर कुंदन कुमार ने कहा कि प्रमुख पति जफर के साथ दो और मायापुर के पंचायत समिति सदस्य मंडल कुमार और उनका भाई चंदन कुमार गिरफ्तार किए गए हैं। सभी के विरुद्ध कागजी कार्रवाई करते हुए उन्हें कोर्ट भेजा जा रहा है।

सूत्रों का कहना है कि दरअसल एक वार्ड सदस्य द्वारा मानपुर क्षेत्र में हंगामा करने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस उस वार्ड सदस्य को पकड़ कर थाने ले आई थी। इस बात की सूचना देर शाम जब पंचायत समिति सदस्य मंडल को मिली तो उन्होंने प्रखंड प्रमुख को घटना की जानकारी दी। इस पर प्रमुख पति जफर, पंचायत समिति सदस्य मंडल कुमार और मंडल का भाई चंदन कुमार तीनों बुधवार की रात करीब दस बजे मुफस्सिल थाने पहुंचे। वहां वे पकड़े गए वार्ड सदस्य की पैरवी करने के साथ अपना रौब भी पुलिस पर जमाने लगे।

इस बीच मुफस्सिल पुलिस को शक हुआ कि पैरवी करने वाला प्रमुख पति और उसके साथ वाले सभी ने शराब पी रखी है। इस पर उन सभी की ब्रेथ एनलाइजर से जांच की गई तो शराब की पुष्टि हुई। इस पर पुलिस ने उन्हें और उनके साथियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद प्रमुख पति पुलिस के सामने गिड़गिड़नाने लगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading