खगड़िया में महिला से दु’ष्कर्म का प्र’यास:अ’सफल होने पर ब’दमाशों ने मा’रपीट कर किया ज’ख्मी

खगड़िया के बेलदौर थाना क्षेत्र के एक गॉव में महिला के साथ आधे दर्जन से अधिक बदमाशों ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। दुष्कर्म करने में असफल होने पर घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट जख्मी कर लूटपाट कर जेबरात लेकर फरार हो गया। जख्मी महिला का इलाज परिजनों ने बेलदौर पीएचसी में कराया। पीड़िता ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

बिहार | Bihar - Dainik Bhaskar

घटना को लेकर गांव में विभिन्न प्रकार की चर्चाएं हो रही है। घटना बुधवार देर शाम की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार बेलदौर थाना क्षेत्र के एक 40 वर्षीय महिला घर में सोई थी। इसी दौरान आधे दर्जन से अधिक बदमाश लाठी, डंडे और हथियार लेकर घर मे घुस गया। जबरदस्ती घर मे रखे 40 हजार रुपया, सोना, मंगल सूत्र सहित एक लाख रुपया से अधिक कीमत की जेवरात लूट लिया।

पीड़िता ने बताया कि जब विरोध किए तो मुंह मे गोली रखकर जान मारने की धमकी देने लगा। वहीं बदमाशो द्वारा दुष्कर्म करने की प्रयास किया गया । असफल होने पर कपड़ा फाड़ दिया। बताया कि बदमाशों द्वारा गुप्त जगहों पर अश्लील हड़कत करने लगा।

बताया कि अरविंद साह, प्रवीण साह, रबिन साह, घरबेन्द्र साह,किशुन साह सहित आधे दर्जन से अधिक लोगों ने घटना को अंजाम दिया। जनाकारी के अनुसार दूसरे पक्ष द्वारा आवेदन पुलिस को आवेदन देकर मारपीट का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों व्यक्ति के बीच जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हुआ है। पीड़िता ने बताया कि बेलदौर थानाध्यक्ष को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है। इधर, थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। दोषी लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading