मुजफ्फरपुर जंक्शन पर कांवड़ियों की भीड़:कामख्या-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस में चढ़ने-उतरने को लेकर यात्रियों में नोंकझोंक

मुजफ्फरपुर जंक्शन शुक्रवार को कावरियों की भीड़ से पटा रहा। जंक्शन पर अचानक से कांवरियों की भीड़ उमड़ने से थोड़ी अफरातफरी की स्थिति बनी रही। वहीं ट्रेन में चढ़ने के लिए मारामारी की स्थिति बनी रही। बताया जा रहा है कि हाजीपुर की ओर जाने वाली आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ रही।

In view of the crowd of Kawaris there was vigil at the station - कावरियों  की भीड़ को देखते हुए स्टेशन पर दिखी चौकसी

इस दौरान कमाख्या से उदयपुर सिटी जाने वाली 19616 कमाख्या-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस में कावड़ियों की भीड़ अचानक से उमड़ पड़ी। इस दौरान ट्रेन में चढ़ने के लिए आपाधापी की स्थिति बनी रही। वहीं, बोगी के भीतर बैठने को लेकर भी काफी नोकझोक हुई। अत्यधिक भीड़ को देखते हुए RPF व जीआरपी के जवानों ने मोर्चा संभाले रखा।

बताया जा रहा है ट्रेन में चढ़ने के लिए कांवड़ियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। भीड़ अत्यधिक होने की वजह से कुछ यात्री की ट्रेन भी छूट गई। भीड़ अधिक होने की वजह से एक यात्री का बच्चा स्लीपर बोगी में चढ़ गया। उसकी मां उसे खोजने लगी। मौके पर मौजूद जवानों ने उक्त बच्चे को किसी तरह बोगी से बाहर निकाला। इसके बाद उसके परिजन शांत हुए। बताया जा रहा है कि बोगी के भीतर सीट को लेकर भी यात्रियों व कांवड़ियों में थोड़ी नोकझोंक हुई। इसके बाद ट्रेन मुजफ्फरपुर जंक्शन से रवाना हो गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading