मुजफ्फरपुर : मदद के नाम पर बदला ATM कार्ड…भीड़ ने पी’टा, कैश निकालने के दौरान ठ’गी की कोशिश

मुजफ्फरपुर में ATM कार्ड बदलने के आरोप में भीड़ ने एक युवक को पकड़ा और जमकर पिटाई कर दी। लोगों ने उसे दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडे और लात घूंसों से पीटा। उसके कपड़े भी फाड़ दिए। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

भीड़ ने पीटने के बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।

मामला सकरा थाना के पिलखी गांव का है। सूचना मिलने पर पुलिस की डायल 112 गाड़ी मौके पर पहुंची। आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया गया। उसे सकरा थाना के हवाले कर दिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है। वो बार-बार अपने नाम और पता गलत बता रहा है।

ATM में घुसकर कर रहा था फ्रॉड

स्थानीय धन्नू राय ने बताया कि रोशन ATM से कैश निकालने गया था। तभी तीन युवक बाइक से पहुंचे। ये तीनों अंदर प्रवेश कर गए। किसी कारण से रोशन से कैश नहीं निकला। इन तीनों ने मदद करने की बात बोलकर उससे डेबिट कार्ड का पिन कोड पूछ लिया। फिर कार्ड लेकर ATM में डाला। कुछ बटन दबाने के बाद कहा कि कैश नहीं है। दूसरे ATM में कोशिश कीजिए। इसी बीच रोशन का कार्ड बदलकर उसे दूसरा कार्ड थमा दिया।

कार्ड देख खदेड़ कर दबोचा

रोशन को कार्ड देने के साथ तीनों वहां से निकल गए। उसने देखते ही पहचान लिया कि उसे दूसरा कार्ड थमा दिया है। वह शोर मचाते हुए बदमाशों के पीछे भागा। बाइक पर बैठे पीछे से एक युवक को कॉलर पकड़कर उतार लिया। अन्य दो तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए भाग गए। शोर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। रोशन ने पूरा घटनाक्रम बताया। भीड़ ने उसकी जमकर धुनाई कर दी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading