समस्तीपुर जिले में इन दिनों एक विद्यालय के प्रधानाध्यापक का शौचालय साफ करते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र राजकीय प्राथमिक विद्यालय लदौर डीह का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक सैयद फिरोज अनवर शौचालय साफ कर रहे हैं और किसी अन्य शिक्षकों के द्वारा यह वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है।

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं जोरों पर चल रही है। बतादें कि स्वच्छ भारत अभियान को लेकर सरकार के द्वारा मुहिम चलाई जा रही है। परंतु शौचालय साफ करते प्रधानाध्यापक का यह वीडियो खुद में एक मिसाल कायम कर रहा है। जिसे देखकर लोगों को एक बड़ी सिख मिल सकता है।

हालांकि इस संबंध में प्रभारी प्रधानाध्यापक से इस संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि शौचालय में बच्चे जाते हैं, परंतु वह साफ नहीं करते हैं हालांकि शौचालय साफ करने को लेकर कोई कर्मी नहीं मिलने के कारण हमें खुद शौचालय साफ करना पड़ा, उन्होंने बताया कि हम जिस विद्यालय में रहते हैं, हमे उस विद्यालय को साफ सफाई रखना फर्ज है। और हमे ही नही बल्कि अन्य शिक्षकों को भी इस ओर ध्यान देना चाहिए और अपने अपने विद्यालय को साफ सफाई अच्छी तरह से रखना चाहिए।




