समस्तीपुर में मॉब लि’चिंग:बैल चो’री के आ’रोप में चो’र की पी’टकर ह’त्या

समस्तीपुर में बैल चोरी करने आए एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया, जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी। मामला जिले की विभूतिपुर थाना क्षेत्र के चकहबीब वार्ड संख्या 9 की है। जहां रविवार की देर रात गांव के सुखलाल सहनी के घर पर चार की संख्या में हथियार के साथ चोरों ने बैल चोरी करने का प्रयास किया। इसकी भनक गृह स्वामी और आसपास के लोगों को लगते ही लोगों ने एक चोर को दबोच लिया। जबकि तीन अन्य चोर मौके से फरार हो गए।

घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़।

चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। इसके बाद पकड़े गए एक चोर की लोगों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान चोर की पिटाई का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। इसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही बिभूतिपुर थाने की पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। इधर, इस मामले में थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत एग गांव निवासी मोहम्मद अली के करीब 35 वर्षीय पुत्र मोहम्मद मुस्तकी के रूप में हुई है। वैसे यह मामला मॉब लिंचिंग का है, मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading