बच्ची के सि’र पर पि’स्तौल रख घर में लूट: 3 लाख की संपत्ति लू’ट कर भागे

पटना के एक घर में बीती रात लूट की घटना हुई। दो बदमाश घर में घुसे और तीन साल की बच्ची के सिर पर पिस्तौल सटा लूट को अंजाम दिया। बच्ची बदमाशों के चंगुल में थी तो उसकी मां ने लूट का विरोध नहीं किया। वारदात के वक्त घर में बच्ची और उसकी मां थी। पिता गार्ड है, जो ड्यूटी पर गया था। घटना राम कृष्णा नगर थाना अंतर्गत नंदलाल छपरा बाईपास के आशापुर की है।भागने के क्रम में अपराधियों ने वहां दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग भी की। सोमवार की सुबह स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना रामकृष्ण नगर थाने को दी। सूचना मिलते ही राम कृष्णा नगर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।

लूटपाट के बाद बिखरा सामान।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि राम किशन नगर थाना के आंसू पूर्ण निवासी चीकू राय रात को ड्यूटी करने के लिए निकले थे। इस क्रम में उन्होंने अपने घर के आगे ताला बंद कर दिया था। उन्होंने बताया कि घर में उनकी पत्नी रूबी कुमारी उनके एक साला वीरेंद्र कुमार और एक नाबालिग बेटी थी। चीकू राय ने बताया कि रात लगभग 3 बजे उनके मोबाइल पर उन्हें फोन कर बताया गया कि उनके घर में चोर घुस आए हैं।

वहीं, रूबी कुमारी ने बताया कि दो की संख्या में हथियार लेकर बदमाश घर में घुसे और उनकी बेटी को हथियार के बल पर कब्जे में लेकर लूटपाट शुरू कर दिया। रूबी ने बताया कि जब पास में रहने वाले उनके भाई वीरेंद्र कुमार बदमाशों को पकड़ने की कोशिश तो वो फायरिंग कर भाग निकले। इससे वे बाल-बाल बच गए। रूबी ने बताया कि इस क्रम में बदमाश घर में रखे सोने के जेवरात और नगद सहित कुल 3 लाख से अधिक की संपत्ति लूट कर फरार हो गए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.