रंगे हा’थ ध’राया चो’र, ज’मकर हुई धुनाई: चो’री कर भाग रहा था, आ’क्रोशित लोगों ने पी’टा

वैशाली जिला के हाजीपुर के राजेंद्र चौक पर रंगे हाथ साईकिल चोर को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। बताते चलें कि शहर के हाजीपुर राजेंद्र चौक के पास मंगलवार की देर शाम में एक साइकल चोरी कर भाग रहे चोर को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।

वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर थाने के पुलिस अधिकारी ने मौके से पहुंचकर साइकिल चोर को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक बताया गया कि आए दिन राजेंद्र चौक से साइकिल की चोरी होती रहती है जिसको लेकर लोगों में काफी आक्रोश था। साइकिल चोर कि अब तक पहचान नहीं हो पाई है। वही साइकिल चोरी करने के संबंध नगर थाने की पुलिस अधिकारी साइकिल चोर से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading