युवक की मौ’त:तेज र’फ्तार वाहन की च’पेट में आने से गई जा’न, सड़क पर पड़ी थी ला’श

औरंगाबाद में बड़ेम थाना क्षेत्र इलाके से एक युवक की लाश बरामद हुई है। मृत युवक की पहचान झारखंड राज्य के पलामू जिला अंतर्गत हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के कोल्डिहा पंचायत के बेदौलिया गांव के शर्मा राम के 22 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार के रूप में की गई है।

फुलवारीशरीफ के महावीर कैंसर संस्थान के पास हादसा, जेब से मिले 130 रुपए | Bihar News; A man died in a road accident near Phulwari Sharif in Patna - Dainik Bhaskar

सदर अस्पताल औरंगाबाद में पोस्टमार्टम कराने लेकर आए चौकीदार रविंद्र कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि बड़ेम और पचमो के आसपास सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में इनका शव बरामद हुआ। इसकी सूचना आसपास के ग्रामीणों द्वारा थाने को दी गई। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर बड़ेम थाना की पुलिस ने पहुंच कर देखा तो किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई और शव सड़क किनारे पड़ा हुआ है।

मृतक के परिवार वालों ने बताया कि रौशन मंगलवार को घर से किसी कार्य के लिए निकला था। इसकी सूचना हम लोगों को रात तक नहीं मिल पाई और सुबह पॉकेट में पड़े मोबाइल फोन के माध्यम से स्थानीय थाने कि पुलिस द्वारा सूचना दी गई। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद पूरे परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है तो वहीं पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.