स्वस्थ हुए बिहार के CM नीतीश कुमार, निगेटिव आई कोरोना की जांच रिपोर्ट

पटना : बड़ी खबर बिहार से है जहां कुछ दिनों से बीमार चल रहे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वस्थ हो गए हैं. सीएम नीतीश कुमार की कोविड जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है और वो डॉक्टरों द्वारा स्वस्थ करार दिए गए हैं. बिहार के सीएम नीतीश कुमार 26 जुलाई को बीमार हुए थे.

बिहार के सीएम नीतीश कुमार कोरोना से ठीक हो गए है (फाइल फोटो)

जांच के दौरान वो कोरोना पॉज़िटिव पाये थे. कोरोना होने की वजह से नीतीश कुमार पिछले कई दिनों से अस्वस्थ थे और स्वास्थ्य लाभ कर रहे थे. मंगलवार की शाम को चिकित्सकों ने नीतीश कुमार की दोबारा कोविड जांच की जिसमें वो निगेटिव पाये गये. कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद सीएम पटना में ही आईसोलेशन में थे. इस दौरान डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी और देखभाल कर रही थी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.