मा’दक प’दार्थ के साथ आधा दर्जन त’स्कर गि’रफ्तार : अहियापुर थाने की पुलिस ने की का’र्रवाई, स्मै’क खरीद-बिक्री का चल रहा था डील

मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना की पुलिस ने स्मै’क तस्करी करने वाले गि’रोह का भं’डाफोड़ किया है। सहबाजपुर से आधा दर्जन स्मैक के तस्करों को द’बोचा गया है। इनके पास से 32 पुड़िया स्मैक (18 ग्राम) बरामद हुआ है। ये सभी एक लीची बगान में स्मैक खरीद बिक्री की डील कर रहे थे। इसी दौरान SSP जयंतकांत को गुप्त सूचना मिली।

पुलिस हिरासत में पकड़े गए शातिर। - Dainik Bhaskarउन्होंने अहियापुर थानेदार विजय सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर छा’पेमारी का निर्देश दिया। टीम ने मौके पर पहुंचकर 6 शा’तिरों को द’बोच लिया। पू’छताछ में बताया कि ये लोग स्मै’क खरीद- बि’क्री की डील कर रहे थे।

थानेदार ने बताया कि पकड़े गए आ’रोपियों की पहचान अहियापुर ख़ालिकपुर के ललन कुमार, सहबाजपुर के राजा कुमार, मुरादपुर के सत्य प्रकाश, मीनापुर गौरीगामा के लालू मल्लिक, अहियापुर के मुन्ना मल्लिक और सिंकन्दरपुर कुंडल के रवि कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में इन्होंने अपने गि’रोह के और भी साथियों के नाम व ठिकाने की जानकारी दी है। इसी आधार पर आगे की का’र्रवाई की जा रही है।

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि ये लोग स्कूल कॉलेज के आसपास स्मैक की बिक्री करते हैं। एक पुड़िया की कीमत 400-500 रुपए होती है। रेड लाइट एरिया में भी इनका ठिकाना है। सीतामढ़ी से इन्हें स्मैक की सप्लाई मिलती है। वहां के भी गिरोह के शातिरों के ठिकाने की जानकारी पुलिस को दी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.