एशिया रग्बी सेवन ट्रॉफी:नालंदा की बेटी ने टीम को दिलाया सिल्वर मेडल, रग्बी टीम ने सिल्वर मेडल जीता

नालंदा की बेटी श्वेता शाही ने एशिया रग्बी ट्रॉफी 2022 में अपने शानदार खेल का प्रदर्शन दिखाते हुए भारतीय रग्बी टीम को सिल्वर मेडल दिलवाने का काम किया है। जकार्ता/इंडोनेशिया में एशिया रग्बी सेवंन ट्रॉफी 2022 का खेल का आयोजन हुआ था। जिसमें भारतीय रग्बी टीम ने सिल्वर मेडल जीतने का काम किया।

नालंदा जिले के सिलाव प्रखंड के भदारी गांव की रहने वाली अंतरराष्ट्रीय रग्बी खिलाड़ी श्वेता शाही पूर्व में भी कई पदक हासिल कर चुकी है। राष्ट्रीय लेवल पर खेलते हुए 2015 में चेन्नई में सिल्वर पदक, अंतर्राष्ट्रीय लेवल पर 2016 में दुबई में कांस्य पदक और कई देशों में जाकर अपना प्रतिभा का जलवा दिखा चुकी हैं।

जकार्ता/इंडोनेशिया से एशिया रग्बी सेवंस ट्रॉफी 2022 सिल्वर मेडल जीतकर आने पर पटना एयरपोर्ट पर बिहार के डीजी ने खिलाड़ियों को स्वागत एवं सम्मानित किया। तो वहीं नालंदा में जिले वासियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

इतना ही नहीं जब स्वेता शाही कोई मुकाबला नहीं खेल रही होती है। तो गांव पर ही लड़कियों को रग्बी सीखा रहीं होती है। और इसे लेकर प्रेरित करते रहती हैं।

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.