मुजफ्फरपुर में 2 झंडों को लेकर विवाद हो गया। औराई गांव के लोगों का कहना कहना है कि तिरंगे से छेड़छाड़ की गई है। इसमें अशोक चक्र की जगह चांद और तारा लगे हुए हैं। ये दोनों झंडे मेन चौक पर फहराए गए हैं। इस तरह के झंडे फहराने का वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन अलर्ट हुआ है। झंडे किसने लगाए इसकी जांच की जा रही है।

मामला पुलिस-प्रशासन के संज्ञान में पहुंचा। जिसके बाद पूरा महकमा हरकत में आया। पहले वीडियो की सत्यता की जांच की गई। जिसमें इसे सही पाया गया। SDO पूर्वी ज्ञान प्रकाश ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। DSP पूर्वी मनोज पांडेय इस दिशा में कार्रवाई कर रहे हैं। जिसने भी ये हरकत की है। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एक जनप्रतिनिधि की आई संलिप्ता
पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की। इसमें एक जनप्रतिनिधि की संलिप्ता सामने आई है। पुलिस सूत्र बताते हैं कि उसके खिलाफ FIR भी दर्ज की गई है। हालांकि, मामला बिगड़े नहीं इसके लिए पुलिस ने उसका नाम या पहचान उजागर नहीं किया है। हालांकि उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। DSP पूर्वी ने बताया कि झंडा को उतार दिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं
इस झंडा का वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई। कोई इसे राजनीति से जोड़ रहा था तो कोई द्वेष भावना से ऐसा करने की बात कर रहा था। माहौल धीरे-धीरे तनावपूर्ण भी होने लगा था। लेकिन, पुलिस ने सतर्कता बरतने हुए कार्रवाई की। इस कारण मामला शांत हो गया।



