बक्सर ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड:भारत के सबसे बड़े मानचित्र पर बनाई मानव श्रृंखला, पद्मश्री पर्वतरोही सन्तोष यादव भी रही मौजूद

बक्सर ने सबसे बड़े भारत के नक्शे पर तिरंगा झंडे के साथ मानव श्रृंखला बना वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का कार्य किया है।बक्सर पहुंची वर्ल्ड रिकार्ड की दो सदस्यीय टीम को शुष्मा नार्वेकर और संजय नार्वेकर ने जैसे ही यह घोषणा किया कि सबसे लार्ज भारत के मैप पर सात सौ से ऊपर मानव का खड़े होने का रिकार्ड दर्ज हो गया है।

वैसे ही पूरा MP हाई स्कूल का परिसर भारत माता की जयकारे से गूंज उठा।यह रिकॉर्ड बनाने के लिए स्कूली बच्चे, और बक्सरवासी सुबह से ही भारत के मानचित्र पर हाथ मे तिरंगा लिए खड़े थे।महराष्ट्र से पहुंची टीमो ने कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे लोगो को वर्ल्ड रिकॉर्ड का मेडल और प्रशस्ति पत्र सौंपा है

पूरे देश मे भारत की आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।हर घर तिरंगा अभियान के तहत बक्सर में तरह तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।इस बार अधिकतर घरों के बुर्ज पर तिरंगा लहराता नजर आ रहा है।

कई जगहों पर तिरंगा यात्रा भी निकाली जा रही है।वही रविवार को बक्सर के MP हाई स्कूल के मैदान में 75 मीटर लम्बे भारत के नक्शे पर मानव श्रृंखला बनाया गया।बीच मे हाथ मे तिरंगा लिए भारत माता थी।तो वही कश्मीर से कन्याकुमारी तक हाथ मे तिरंगा लिए भारत माता की जयकारे लगाते बुढ्ढे बच्चे जवान खड़े थे।वर्ल्ड रिकॉर्ड की दो सदस्यीय टीम ने यहां आकर इस श्रृंखला का आधे घण्टे तक पूरे तरीके से मुआयना किया।

इस मौके पर पदमश्री एवं माउंट एवरेस्ट पर्वत को दो बार फतेह करने वाली संतोष यादव ने लोगों का उत्साह भरने का काम किया।वही केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे और सन्तोष यादव द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर इस वर्ल्ड रिकार्ड बनाने का कार्य प्रारम्भ किया गया।इस मौके पर अश्वनी चौबे ने कहा कि आजादी के 75 वीं वर्षगांठ पर बक्सर ने एक नया कृतिमान हासिल किया है।इसके लिए सभी बक्सरवासी बधाई के पात्र है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading