ज्यादा बच्चे पैदा करने पर इनाम देंगे पुतिन:10 बच्चे पैदा करने वाली महिलाओं को 13 लाख रुपए

रूस की जनसंख्या कम हो रही है। इससे देश के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन परेशान हैं। उन्होंने इस सकंट से निकलने के लिए महिलाओं को 10 बच्चे पैदा करने के लिए कह दिया है। ऐसा करने पर महिलाओं को 1 अरब रुबल यानी 13 लाख रुपए दिए जाएंगे।

रूस की जनसंख्या दशकों से घट रही है। 2022 की शुरुआत में, जनसंख्या 146 मिलियन थी। 2020 की तुलना में जनसंख्या तीन गुना गिर गई है।

10 बच्चे पैदा करने वाली महिलाओं को ‘मदर हीरोइन’ नाम का अवॉर्ड भी दिया जाएगा। यह अवॉर्ड सेकंड वर्ल्ड वॉर के दौरान भी महिलाओं को दिया जाता था। उस समय भी रूस की जनसंख्या तेजी से घट रही थी। रूस ने 1991 में सोवियत संघ के टूट जाने के बाद ये अवॉर्ड देना बंद कर दिया था।

महिलाओं को कब मिलेंगे पैसे?
पुतिन ने 15 अगस्त को एक फरमान जारी किया था। इसके मुताबिक, महिलाओं को एक साथ पूरी रकम दी जाएगी। ये रकम 10वें बच्चे के एक साल का हो जाने पर (10वें बच्चे के पहले जन्मदिन पर) मां के अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी। मां किसी हमले में अगर अपना बच्चा खो भी देते है या किसी कारण बच्चे की मौत हो जाती है, तभी भी मां को पूरे 13 लाख रुपए दिए जाएंगे।

पुतिन के फैसले की हो रही निंदा
रूसी राजनीति और सुरक्षा विशेषज्ञ डॉ जेनी मैथर्स ने इस फैसले की निंदा की है। उन्होंने कहा- यह वास्तव में काफी हताशा वाला कदम है। मेरा मतलब यह है कि रूस की जनसंख्या में गिरावट जरूर हुई है। 1990 के दशक के बाद से ही कोशिश की जी रही है कि जनसंख्या बढ़े। रूस-यूक्रेन जंग के बाद से हालात और मुश्किल हो गए हैं। कई रूसी सैनिकों की जान गई है।

कोरोना वायरस ने भी लोगों की जान ली है। ये भले ही महिलाओं को बड़े परिवार रखने के लिए प्रोत्साहित करने का एक प्रयास हो लेकिन, सिर्फ 13 लाख रुपए में 10 बच्चों की परवरिश कैसे की जा सकती है। इस बीच वे सभी कहां रहने वाले हैं? रूस में कई आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक समस्याएं हैं।

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading