भोजपुर :दीनदयाल उपाध्याय-गया जंक्शन रेल ट्रैक पर शुक्रवार को सासाराम रेलवे स्टेशन के पश्चिम तकिया रेलवे पुल के पास अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई।

बताते हैं कि रेल लाइन पार करते समय अधेड़ ट्रेन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जुटे लोगों ने इसकी सूचना जीआरपी, सासाराम को दी। मौके पर पहुंची जीआरपी की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेज दिया।

जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की पहचान ललन सिंह 59 वर्ष के रूप में की गई है। वह भोजपुर जिले के आयर थाना के बलिगांवा गांव के स्व राम देव सिंह का पुत्र बताए जाते हैं। बताया कि मौत आात ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

पूर्व विधायक के अंगरक्षक के पिता है मृतक
पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजनों ने बताया कि मृतक काराकाट के पूर्व विधायक एवं ीााजपा नेता राजेश्वर राज के अंगरक्षक विनोद सिंह के पिता है। पिता की मौत की सूचना पाकर आनन-फानन में परिजनों के साथ पोस्टमार्टम पहुंचे हैं। पूर्व विधायक राजेश्वर राज ने भी अंगरक्षक के पिता की मौत पर शोक जताया है।

उधर भोजपुर के बलिगांवा गांव में मौत की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों को शव के सासाराम से बलिगांवा पहुंचने का इंतजार है। गाँव में भी शोक का माहौल है।



