नीतीश कुमार पर गिरिराज सिंह का शायराना अंदाज:बोले- ‘बदले-बदले से नजर आते हैं सरकार, उनकी निगाहें बदल गई है’

पटना। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सीबीआई को लेकर बीजेपी के ऊपर दिए गए अशोभनीय बयान को लेकर राजद पर निशाना साधा है। बुधवार को पार्टी कार्यालय में उन्होंने कहा कि खिंसियानी बिल्ली खंबा नोचे, यह उनका स्तर है। मैं तो इतना ही कहूंगा, कानून अपना काम करता है, करता रहेगा। सरकार आती है सरकार जाती है।

पटना स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह।वहीं नीतीश कुमार के बदले अंदाज पर निशाना साधा। साथ ही कहा कि मैं देख रहा था नीतीश कुमार के चेहरे पर वह आभा नहीं थी, जो आभा पहले उनके चेहरे पर पहले होती थी। जो बातें वो कह रहे थे, क्या 2004 से क्या कोई काम नहीं हुआ है। क्या बीजेपी के साथ रहते हुए बिहार में काम नहीं हुआ है। बिहार की सड़कों का जो विकास हुआ है। इसके बारे में नीतीश कुमार क्या कहेंगे। बीजेपी की सरकार नहीं थी।

साल 2005 के पहले क्या ग्रामीण सड़कों की स्थिति क्या थी, उनको नहीं पता है, क्या भारत सरकार का ग्रामीण सड़कों को सुधारने में और बीजेपी का योगदान नहीं रहा है। उन्होंने खुद नितिन गडकरी की तारीफ की थी। आवास में केंद्र सरकार का योगदान रहा है। नितिन गडकरी ने उनके मंच से 5 लाख करोड़ केंद्र के योजना की गिनती की थी, जो केंद्र सरकार ने बिहार को दी थी।

गिरिराज सिंह ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार ने नितिन गडकरी को धन्यवाद भी दिया था। गिरिराज सिंह ने दोहे के माध्यम से निशाना साधते हुए कहा कि बदले बदले से नजर आते हैं सरकार, उनकी निगाहें बदल गई है, उनकी सोच बदल गई, कुछ भूलने की आदत हो गई है।

वहीं, हरिभूषण ठाकुर बचौल ने तेजस्वी यादव पर कहा कि वो जेल जाने वाले हैं। जेल के मुहाने पर हैं, उनकी परिवारिक मर्यादा ही यही है। जैसा संस्कार परिवार से मिला है, इस तरह की बातें ही बोलते हैं। उन पर टिप्पणी करने की आवश्यकता नहीं है। समय आने दीजिए वह आपको जरूर जेल में मिलेंगे। वहीं नीतीश कुमार के बदले अंदाज पर कहा कि उनका भी जल्द ही एंड ओवर होने वाला है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.