नालंदा में छात्रा को तेज रफ्तार वाहन ने कु’चला, मौ’त:स्कूल जा रही थी छात्रा, तभी हुआ हा’दसा

नालंदा के अस्थावां थाना क्षेत्र के देशना रोड के दुर्गा स्थान के पास गुरुवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूल जा रही छात्रा की मौत हो गई। मृतका अकबरपुर गांव निवासी मनोज बिन्द की (12) वर्षीय पुत्री किरण कुमारी है। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजे और कार्यवाई की मांग को लेकर बिहारशरीफ बरबीघा मुख्य मार्ग पर शव रख जाम लगा दिया।

नालंदा में तेज रफ्तार बोलेरो ने 2 युवकों को कुचला; पटना में इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित लोगों ने 1 घंटे तक प्रदर्शन किया | Heavy Traffic Jam After Two People Killed as Road Accident In Bihar Nalanda Harnaut Chandi Highway - Dainik Bhaskar

घटना के संदर्भ में मृतका के परिजन ने बताया कि किरण घर से पैदल अस्थावां बाजार स्कूल पढ़ाई करने जा रही थी। वह 9 वी क्लास में पढ़ाई कर रही थी। तभी देशना रोड में दुर्गा स्थान के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही किशोरी की मौत हो गई। मृतका बचपन से ही अपने नाना नानी के साथ ननिहाल में रहती थी।

मौत की सूचना जैसे ही ननिहाल वालों को मिली परिजनों के चित्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया। सड़क जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुआवजे और कार्यवाही का आश्वासन दे जाम हटाया। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

करीब 1 घण्टे तक जाम की स्तिथि बनी रही।अस्थावां थानाध्यक्ष शोएब अख्तर ने बताया अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूल जा रही छात्रा की मौत हो गई है। मामला दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.