नवादा में सड़क पर श’व को रख प्र’दर्शन:आ’क्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, पंचायत की पंच थी मृ’तक महिला

नवादा जिले के कौवाकोल थाना क्षेत्र के सलैया गांव के निवासी राजवती देवी की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने नवादा कौवाकोल पथ को जाम कर दिया है। सलैया गांव निवासी निवासी अमरेश महतो की 42 वर्षीय पत्नी राजवती देवी की मौत हुई है। 18 तारीख को सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार बेलगाम अज्ञात गाड़ी ने जोरदार टक्कर मारते हुए फरार हो गए।

नवादा में सड़क पर शव को रख प्रदर्शन: आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, पंचायत  की पंच थी मृतक महिला – Bharat News India

इसमें महिला काफी गंभीर रूप से घायल हो गई। चिंताजनक हालत में नवादा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर के द्वारा चिंताजनक हालत में पटना रेफर किया गया था। पटना में एक हफ्ता तक महिला की इलाज की जा रही थी।

सड़क पर महिला के शव को रखा

अचानक गुरुवार को महिला ने आखिरी सांस ली। वहीं, मौत की खबर मिलते ही आक्रोशित लोगों ने महिला के शव के साथ नवादा कौवाकोल पथ को जाम कर दिया है। मृतक के परिजन ने बताया है कि मृतक राजवती देवी मंझिल पंचायत के वार्ड संख्या 11 से पंच थी। 18 तारीख को भी जनता की समस्या का निष्पादन करके घर लौट रही थी।

इस दौरान तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। वहीं, सड़क जाम की जानकारी मिलते ही कौआकोल थाना प्रभारी सहित तमाम पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर समझा-बुझाकर जाम हटाने की कोशिश कर रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading